Thursday, May 9, 2024
होमEnvironmentमौसम का बदला मिजाज; तापमान 43°,देश के 8 राज्यों में चल रही...

मौसम का बदला मिजाज; तापमान 43°,देश के 8 राज्यों में चल रही लू, इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को जारी मौसम के पूर्वानुमान में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 6 अप्रैल तक देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्मी की लहर चल सकती है। IMD ने करीब 8 राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। देश के 8 राज्यों में लू चल रही है। इनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और सिक्किम में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी अगले 7 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के 33 जिलों में ओले के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, बिहार के 24 जिलों और हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का बदला मिजाज; तापमान 43°,देश के 8 राज्यों में चल रही लू, इन जिलों में बारिश की संभावना- Tweet This?

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Sidebar banner

Most Popular

Recent Comments