Monday, May 6, 2024
होमAgricultureघर पर कीटनाशक कैसे बनाये

घर पर कीटनाशक कैसे बनाये

आज खेती मेें रासायनिक उर्वरक और खाद का प्रयोग निरंतर बढ़ता जा रहा है, ऐसे में रासायनिक खाद से पैदा हुए फल, सब्जी और अनाज के सेवन से कई प्रकार के रोग उत्पन्न हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में आप जैविक खेती का रुख कर सकते है । जैविक खेती की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें रासायनिक खाद और उर्वरक का प्रयोग बिलकुल नहीं किया जाता है। इसमें केवल प्राकृतिक रूप से तैयार खाद का उपयोग किया जाता है। इसे बनाने में भी खर्चा भी आता है और ये रासायनिक कीटनाशकों की तुलना में काफी प्रभावकारी होते हैं । आज हम किसान सत्ता के माध्यम से आपको प्राकृतिक कीटनाशक जो नीम से तैयार होता है उसे बनाने की विधि बता रहे हैं, आप इसे घर ही कम खर्च में इसे स्वयं तैयार कर सकते है, इस कीटनाशक से आप घर पर गार्डनिंग अच्छे से कर सकते है। नीम से कीटनाशक बनाना बहुत आसान है और इसका खर्च भी बहुत कम आता है। सबसे पहले नीम की पत्तियों को एकत्रित कर उन्हें छाया में सुखाएं। पत्तियों के पूर्ण रूप से सूख जाने पर उन्हें पर्याप्त पानी में रात भर डूबा कर रखें। इसके बाद नीम की पत्ती वाले पानी का छिडक़ाव पौधों पर कर दें। इस छिडक़ाव के बाद फसल पर कीट का प्रभाव नहीं होगा। इस पानी का उपयोग आप बैंगन के पौधौ पर भी किया जा सकता है। बैंगन मेें तना छेदक कीट से पौधों को नुकसान से बचाने के लिए इस नील के घोल का छिडक़ाव किया जा सकता है। इस तरह नीम की पत्ती के पानी और नीम के तेल का छिडक़ाव से कीटों को पोधो को होने वाले नुकसान को बचाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Sidebar banner

Most Popular

Recent Comments