Friday, May 3, 2024
होमEducationUP Board Result: पिछले कुछ वर्षो में कैसा रहा है

UP Board Result: पिछले कुछ वर्षो में कैसा रहा है

UP Board Results

UP Board Result में 10वीं की टॉपर सौम्या ने अपने अद्वितीय प्रयासों और कठिनाइयों के बावजूद इतिहास रचा है। पिता ने मां को घर से निकाल दिया, लेकिन वह अब नाना के साथ रह रही हैं। सौम्या ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बाद हाईस्कूल की परीक्षा में सिर्फ पास ही नहीं किया, बल्कि आगरा में पहला स्थान प्राप्त किया है।

आगरा में हाईस्कूल टॉप करने वाली सौम्या ने अद्वितीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने हाईस्कूल में 97.17% अंक प्राप्त किए हैं। सौम्या ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई को समय की प्राथमिकता देते हुए अपने लक्ष्य को हासिल किया है। उनकी मां ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया है। बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी की छात्रा सौम्या का जीवन संघर्षों से भरा है, पर वे हार की जगह सफलता को अपना रही हैं।
मां गुड़िया देवी गदगद हैं, और नाना जयपाल सिंह आल्हादित हैं। सौम्या का सपना है सिविल सेवा में जाना। सौम्या की मां बताती हैं कि कक्षा 5 में ही उन्हें पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वे अपने मायके में पशुपालन करती हैं। सौम्या के गणित में 95, विज्ञान में 100, एसएसटी में 97, हिंदी में 97, इंग्लिश में 97 और ड्राइंग में 97 अंक हैं।

94.98% रहा हाईस्कूल का परिणाम

आगरा के मेधावी छात्रों ने वर्ष 2016 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दे की 2023 में रिकॉर्ड की बराबरी की गई थी पर इस बार तो नया अध्याय ही लिख दिया गया है। पिछले 7 वर्षों में 94.98%, सबसे अधिक परीक्षाफल रहा है हाईस्कूल का। यहां तक कि प्रदेश में वे दूसरे स्थान पर आए हैं।

वर्ष 2024 की हाईस्कूल परीक्षा में 35518 बालक और 29191 बालिका ने भाग लिया है। कुल मिलाकर 64709 परीक्षार्थी हैं। बता दे 94.98% परीक्षार्थी सफल रहे हैं। 2016 के रिकॉर्ड की तुलना में, इस बार यहां 0.7% की वृद्धि हुई है। हालांकि, प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन में थोड़ी कमी आई है। पीछले साल यानी की 2023 में, हाईस्कूल की परीक्षा में जिला दूसरे स्थान पर था, जो की इस बार चौथे हो गया है।

2016 से हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम

वर्ष.         %

  • 2016.      94.282

  • 017        89.30

  • 2018        81.19

  • 2019         86.10

  • 2020          88.31

  • 2021       कोरोना काल

  • 2022.         91.84

  • 2023.         94.28

  • 2024.         94.98

 

UP Board Result: पिछले कुछ वर्षो में कैसा रहा है- Tweet This?

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -
Sidebar banner

Most Popular

Recent Comments